Home » उत्तराखंड » पुरोला की सिंचाई लिफ्ट पंपिंग योजनाओं में चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

पुरोला की सिंचाई लिफ्ट पंपिंग योजनाओं में चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

508 Views

पुरोला क्षेत्र की सिंचाई लिफ्ट पंपिंग योजनाओं से कॉपर केबल और मोनोब्लॉक चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुरोला पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अंकित कुमार सहित दो आरोपियों को देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित कुल 96.41 किलोग्राम केबल एवं धातु का सामान, ताला तोड़ने और तार काटने में इस्तेमाल किया गया कटर तथा घटना में प्रयुक्त अर्बन क्रूजर वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, बीते 31 अक्टूबर 2026 को पुरोला, रामा सिंचाई लिफ्ट योजना एवं ध्योरा लिफ्ट योजना से अज्ञात चोरों द्वारा कॉपर केबल और मोनोब्लॉक चोरी कर लिए गए थे। संबंधित योजनाओं के सहायक अभियंता की लिखित तहरीर पर थाना पुरोला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने चोरी का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 4 नवंबर को देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से मुख्य आरोपी अंकित कुमार (26), निवासी पुरोला, उत्तरकाशी तथा सलमान (27), निवासी खुशहालपुर, सहसपुर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान में लगभग 59 किलोग्राम तांबे के तार तथा 38 किलोग्राम केबल के खोल एवं अन्य धातु शामिल हैं। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल कटर और वाहन संख्या UK 07 DU 7850 को भी कब्जे में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अंकित कुमार के विरुद्ध पूर्व में टिहरी और रानीपोखरी में भी चोरी के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में विवेचना के दौरान भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में संशोधन किया गया है। पुलिस की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रभारी चौकी नौगांव, हेड कांस्टेबल बबलू खान, कांस्टेबल नीरज और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

दीपावली पर 5 से 8 नवंबर तक उत्तरकाशी बाजार में वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित खरीदारी के लिए आने वाले वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर होंगे खड़े, झूला पुल व अन्य रास्तों से पैदल बाजार पहुंचेंगे लोग

त्योहार आते ही क्यों जागता है खाद्य सुरक्षा विभाग? दीपावली पर 15 प्रतिष्ठानों की जांच, 4 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए सालभर बाजारों में बिकती हैं मिलावटी खाद्य सामग्री, लेकिन त्योहारों पर ही क्यों याद आते हैं नियम-कायदे? प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल