Home » उत्तराखण्ड » उत्तरकाशी पुलिस का VIP कल्चर पर शिकंजा, 38 निजी वाहनों से हटाई अनधिकृत नेम प्लेट और पहचान चिन्ह

उत्तरकाशी पुलिस का VIP कल्चर पर शिकंजा, 38 निजी वाहनों से हटाई अनधिकृत नेम प्लेट और पहचान चिन्ह

563 Views

जिद्दी कलम | उत्तरकाशी

उत्तरकाशी। निजी गाड़ियों पर नाम, पद और सरकारी पहचान का रौब दिखाना अब भारी पड़ सकता है। उत्तरकाशी पुलिस ने निजी वाहनों पर अनधिकृत नेम प्लेट, पदनाम पट्टिकाओं और विशेष पहचान चिन्हों के खिलाफ जनपदभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न कोतवाली एवं थाना क्षेत्रों में निजी कार, जीप, मोटरसाइकिल समेत अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान 38 निजी वाहनों से अनधिकृत नेम प्लेट, पदनाम पट्टिकाएं, सरकारी पदनाम वाले स्टीकर, बोर्ड और अन्य पहचान चिन्ह हटाए/जब्त किए गए।
निजी गाड़ी है तो नियम भी निजी नहीं होंगे!
पुलिस ने वाहन स्वामियों को स्पष्ट संदेश दिया कि निजी वाहनों पर बिना अधिकृत अनुमति किसी सरकारी पद, संस्था या विशेष पहचान को प्रदर्शित करने वाली पट्टिका, बोर्ड अथवा स्टीकर लगाना नियमों के अनुरूप नहीं है।
पुलिस ने वाहन स्वामियों को ऐसे चिन्ह तत्काल हटाने और भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
पुलिस का साफ संदेश
सड़क पर पहचान किसी पट्टिका या पदनाम से नहीं, बल्कि जिम्मेदार व्यवहार और कानून के पालन से होती है।
उत्तरकाशी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निजी वाहनों पर अनधिकृत नाम, पदनाम, सरकारी पहचान अथवा प्रभाव दर्शाने वाले चिन्ह न लगाएं और सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

विकास खंड डुंडा खटूखाल में बाघ का आतंक, बाल-बाल बचे दो युवक बाइक सवार युवकों पर बाघ ने किया हमला करने का प्रयास, मैक्स वाहन की वजह से बची जान — ग्रामीणों में दहशत आज दो युवक बच गए, कल कोई और बच पाएगा—यह जरूरी नहीं।