Home » उत्तराखंड » दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मिठाई-पनीर और तेल के 10 नमूने लिए

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मिठाई-पनीर और तेल के 10 नमूने लिए

27 Views

उत्तरकाशी। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजारों में जांच अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर विभागीय टीम ने काली कमली मार्केट, मातली, ज्ञानसू और जोशियाड़ा बाजार में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची।
अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों से कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। इनमें पनीर का एक, खाद्य तेल का एक और मिठाई के आठ नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और दुकानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अश्वनी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया जा रहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बाजारों में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

उत्तरकाशी में मौसम का बदला मिजाज, गंगोत्री धाम में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश करवा चौथ पर चंद्रदर्शन को लेकर महिलाओं की बढ़ी चिंता, व्रत के पारण पर पंडित रघुवीर प्रसाद नेथानी ने दी जानकारी