Home » उत्तराखंड » सड़क हादसों पर लगाम लगाने को डीएम सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश मातली में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए बीआरओ को डीएम ने दिए निर्देश, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर होगी सख्ती

सड़क हादसों पर लगाम लगाने को डीएम सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश मातली में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए बीआरओ को डीएम ने दिए निर्देश, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर होगी सख्ती

186 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी।

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं की स्थिति, उनके कारणों और चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक स्पॉट पर किए जा रहे सुधार कार्यों और अब तक की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को मातली में चिन्हित स्थान पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए रम्बल स्ट्रिप लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि तेज गति से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय प्राथमिकता से पूरे किए जाएं।
डीएम ने परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और दोपहिया वाहनों में नियमों की अनदेखी के मामलों में किए गए चालानों की जानकारी ली। उन्होंने दोनों विभागों को नियमित रूप से प्रवर्तन अभियान चलाने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई के साथ ही लोगों की सहभागिता भी जरूरी है।
बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार, एआरटीओ सुवर्णा नौटियाल मौजूद रहे। वहीं उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, ईई एनएच बड़कोट जितेंद्र कुमार, बीआरओ के सुमित वर्मा और सीएमओ डॉ. श्याम विजय सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

उत्तरकाशी में मौसम का बदला मिजाज, गंगोत्री धाम में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश करवा चौथ पर चंद्रदर्शन को लेकर महिलाओं की बढ़ी चिंता, व्रत के पारण पर पंडित रघुवीर प्रसाद नेथानी ने दी जानकारी