Home » उत्तराखंड » उत्तरकाशी: गंगनानी के पास इनोवा कार नदी में गिरी, हादसे में चार लोगों की मौत एक व्यक्ति घायल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी: गंगनानी के पास इनोवा कार नदी में गिरी, हादसे में चार लोगों की मौत एक व्यक्ति घायल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

246 Views

उत्तरकाशी, 5 नवंबर।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप डबरानी की ओर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। रेस्क्यू टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद करते हुये एक घायल व्यक्ति का रेस्क्यू किया है । वहीं, वाहन में सात लोगों के सवार होने की सूचना प्राप्त हो रही जिसके मद्देनजर नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। जल पुलिस और गोताखोर तेज बहाव के बीच संभावित लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा टीमों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि रेस्क्यू किए जाने वाले लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया जा सके।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मृतकों और संभावित प्रभावितों के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नदी के तेज बहाव और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

दीपावली पर 5 से 8 नवंबर तक उत्तरकाशी बाजार में वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित खरीदारी के लिए आने वाले वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर होंगे खड़े, झूला पुल व अन्य रास्तों से पैदल बाजार पहुंचेंगे लोग

त्योहार आते ही क्यों जागता है खाद्य सुरक्षा विभाग? दीपावली पर 15 प्रतिष्ठानों की जांच, 4 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए सालभर बाजारों में बिकती हैं मिलावटी खाद्य सामग्री, लेकिन त्योहारों पर ही क्यों याद आते हैं नियम-कायदे? प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर भड़के डीएम, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के तहत कार्रवाई का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर तीन निकायों को नोटिस, लापरवाही दोहराने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि