Home » उत्तराखंड » गाजणा क्षेत्र में हजारों समर्थकों के साथ राजदीप परमार ने निकाली जन आशीर्वाद संकल्प रैली

गाजणा क्षेत्र में हजारों समर्थकों के साथ राजदीप परमार ने निकाली जन आशीर्वाद संकल्प रैली

545 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी।
विकासखंड डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने गाजणा क्षेत्र में हजारों समर्थकों के साथ जन आशीर्वाद संकल्प रैली निकालकर अपनी राजनीतिक दावेदारी पेश की। रैली के दौरान समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। जन आशीर्वाद संकल्प रैली दिखोली बैडं से ढोल-दामाऊ और हजारों समर्थकों के साथ पीएम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज, धौंतरी में जनसभा आयोजित करते हुये श्री परमार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगा, वह पूरी ईमानदारी से उसके समर्थन में काम करेंगे।

गाजणा क्षेत्र में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। इस दौरान ‘राजदीप परमार संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। रैली के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजदीप परमार ने कहा कि भाजपा एक बड़ा राजनीतिक संगठन है और वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सम्मान करते हैं। पार्टी नेतृत्व का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है और टिकट किसी भी प्रत्याशी को मिलने पर वह उसके पक्ष में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

राजदीप परमार ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देती है, तो गाजणा पट्टी से पलायन रोकना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना और विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए किसी के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।

जनसभा के दौरान समर्थकों ने गाजणा पट्टी के ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व का भी उल्लेख किया। उनका कहना था कि क्षेत्र ने समय-समय पर जनप्रतिनिधि दिए हैं, जिन्होंने विकास कार्यों में योगदान दिया है। रैली के माध्यम से राजदीप परमार ने क्षेत्र में अपने समर्थकों की मौजूदगी और आगामी चुनाव के लिए अपनी दावेदारी को सामने रखा।

भाजपा में टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इस रैली को राजदीप परमार के राजनीतिक जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में डुंडा विकासखंड के जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, महिला मंगल दलों की अध्यक्षों और हजारों समर्थकों ने भाग लिया।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

पीपली धनारी में 10 नवंबर से होगा भव्य श्रीराम कथा का आयोजन, हनुमान ध्वज स्थापित, राष्ट्रीय संत गोपाल मणि जी के श्रीमुख से श्रद्धालु करेंगे श्रीराम कथा का रसपान, जनकल्याण और राष्ट्र कल्याण के उद्देश्य से हो रहा आयोजन