Home » उत्तराखंड » उत्तरकाशी से दुःखद खबर,उत्तरकाशी गड़थ गांव में सर्पदंश से महिला की मौत घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर

उत्तरकाशी से दुःखद खबर,उत्तरकाशी गड़थ गांव में सर्पदंश से महिला की मौत घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर

266 Views

उत्तरकाशी बनचौरा हातड़ अनुभाग के अंतर्गत ग्राम गड़थ निवासी श्रीमती सुमित्रा देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। महिला को उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9:20 बजे मृतका के पति नागेन्द्र सिंह चौहान ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सूचना दी कि चोपदा नामे तोक में उनकी पत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी को सांप ने काट लिया है। सर्पदंश की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने परिजनों को महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा ले जाने की सलाह दी, ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।
परिजन महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि, उपचार के दौरान श्रीमती सुमित्रा देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।
घटना के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर उपचार और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता से ऐसी घटनाओं में जान बचाने की संभावना बढ़ सकती है।
इस घटना से गड़थ गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

पीपली धनारी में 10 नवंबर से होगा भव्य श्रीराम कथा का आयोजन, हनुमान ध्वज स्थापित, राष्ट्रीय संत गोपाल मणि जी के श्रीमुख से श्रद्धालु करेंगे श्रीराम कथा का रसपान, जनकल्याण और राष्ट्र कल्याण के उद्देश्य से हो रहा आयोजन