Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

83 Views

जिद्दी कलम
उत्तराखंड मे महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 17 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की।
अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए महानवमी के पर्व पर 19 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत लागू होगा।
शासन ने स्पष्ट किया है कि 19 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर सरकारी कार्यालयों के अलावा बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेन्द्र कुमार की ओर से जारी आदेश में 24 दिसंबर 2025 को जारी सार्वजनिक अवकाश संबंधी अधिसूचना में इसी सीमा तक संशोधन किया गया है। आदेश में कहा गया है कि अधिसूचना की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post