Home » उत्तराखंड » 10 नवंबर को गंगोत्री धाम और 11 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिये होंगे बंद

10 नवंबर को गंगोत्री धाम और 11 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिये होंगे बंद

394 Views

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर लिया गया है। आगामी 10 नवंबर 2026 को अन्नकूट पर्व के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा गांव पहुंचेगी। यहां शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे तो वही यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को बुधवार के दिन भैया दूज के पावन पर्व पर सुबह 10:28 बजे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति ने कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त निर्धारित कर दिया है।
मंदिर समिति के सचिव के अनुसार, कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने भाई सोमेश्वर शनिदेव महाराज और हजारों श्रद्धालुओं के साथ शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली के लिए रवाना होगी। इसके बाद अगले छह माह तक खरसाली में ही मां यमुना की पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं को शीतकालीन दर्शन होंगे।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

पीपली धनारी में 10 नवंबर से होगा भव्य श्रीराम कथा का आयोजन, हनुमान ध्वज स्थापित, राष्ट्रीय संत गोपाल मणि जी के श्रीमुख से श्रद्धालु करेंगे श्रीराम कथा का रसपान, जनकल्याण और राष्ट्र कल्याण के उद्देश्य से हो रहा आयोजन