Home » उत्तरकाशी » पवाणी अग्निकांड पीड़ितों को 5-5 लाख की मदद, छह माह का राशन देगी सरकार सीएम धामी ने गांव पहुंचकर पीड़ितों को बंधाया ढांढस, पुनर्वास और राहत कार्य तेज करने के निर्देश

पवाणी अग्निकांड पीड़ितों को 5-5 लाख की मदद, छह माह का राशन देगी सरकार सीएम धामी ने गांव पहुंचकर पीड़ितों को बंधाया ढांढस, पुनर्वास और राहत कार्य तेज करने के निर्देश

92 Views

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर। उत्तरकाशी के पवाणी गांव में अग्निकांड से तबाह हुए परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को गांव पहुंचे। पीड़ितों से मुलाकात कर उन्होंने प्रत्येक पात्र परिवार को मकान निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की सहायता और छह माह का राशन देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने जले हुए मकानों का निरीक्षण कर पीड़ितों का दर्द सुना और अधिकारियों को तत्काल किराये के आवास, भोजन, पेयजल व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को दोबारा बसाना सरकार की प्राथमिकता है और राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखने तथा हर परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा। ग्रामीणों की सड़क, पेयजल और किसान क्रेडिट कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल ने प्रभावित किसानों के ऋण माफ करने, जल भंडारण टैंक, पवाणी-ओसला हेलीपैड, गंगाड़ से सीमा-ओसला मोटर मार्ग, मोबाइल टावर और पवाणी गांव के विशेष पुनर्वास की मांग उठाई।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नेतृत्व में प्रशासन राहत एवं पुनर्वास कार्यों में जुटा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रभावित परिवारों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के कार्य में तेजी लाई गई है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post