Home » Uncategorized » उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी टाटा पंच, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी टाटा पंच, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत

336 Views

उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नौगांव से उत्तरकाशी की ओर आ रही टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 56 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को शाम करीब 3:20 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रणवास के पास यह दुर्घटना हुई। कार संख्या UK07-2191 अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में कार सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बर्फिया लाल केशवानी (56 वर्ष), पुत्र सकरी, निवासी ग्राम तुनाल्का, नौगांव, उत्तरकाशी के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। मृतक के शव को सड़क तक लाया गया, जिसके बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भेजा गया।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post