Home » उत्तरकाशी » उत्तरकाशी में घास काट रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा

उत्तरकाशी में घास काट रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा

281 Views

उत्तरकाशी। जनपद में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर महिला को एम्स ऋषिकेश भेजा।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 नवंबर 2026 को अपराह्न लगभग 12:30 बजे श्रीमती शकुन्तला देवी (52 वर्ष), पत्नी राजबीर सिंह, निवासी ग्राम उत्तरों, तहसील भटवाड़ी, खरादी नामक तोक में घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद परिजनों एवं वन विभाग की टीम ने घायल महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने जिला प्रशासन से एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने यूकाडा से समन्वय कर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की। इसके बाद घायल महिला को जोशियाड़ा हेलीपैड से अपराह्न लगभग 4:15 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post