Home » उत्तराखंड » 19 से 25 नवंबर तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे बीएलओ

19 से 25 नवंबर तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे बीएलओ

113 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर 19 से 25 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर घर-घर मतदाता सूची का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। साथ ही सूची में दर्ज नाम, संबंधी का नाम, आयु, लिंग और फोटो सहित सभी विवरणों का बारीकी से सत्यापन किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक बार दर्ज न हो। सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से संशोधन कराया जाए।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 12 नवंबर 2026 को आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जा चुका है। इस पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में संशोधन के लिए प्रारूप-8, एक से अधिक बार दर्ज नामों को हटाने के लिए प्रारूप-7 तथा सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए प्रारूप-6 के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान की नियमित निगरानी करने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

वैदिक मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना, भैया दूज पर शीतकालीन प्रवास स्थल पहुंचेगी मां गंगा; छह माह तक मुखबा में होंगे दर्शन