Home » उत्तराखण्ड » प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक आस्था का संगम है नचिकेताताल, ईकोटूरिज्म से संवरेगा पर्यटन स्थल

प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक आस्था का संगम है नचिकेताताल, ईकोटूरिज्म से संवरेगा पर्यटन स्थल

183 Views

उत्तरकाशी जनपद में समुद्र तल से 2453 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नचिकेताताल प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक आस्था का अनूठा संगम है। जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर चौरंगीखाल से तीन किलोमीटर पैदल मार्ग पर स्थित यह ताल बांज, बुरांश और देवदार के घने जंगलों से घिरा है। शांत वातावरण और मनमोहक प्राकृतिक छटा पर्यटकों को आकर्षित करती है।
नचिकेताताल के आसपास काणाताल, यमगुफा और खाल बुग्याल जैसे रमणीक स्थल भी पर्यटन की दृष्टि से खास महत्त्व रखते हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में यहां ईकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ताल के चारों ओर फुटपाथ और रेलिंग का निर्माण किया जा रहा है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में 2379 भारतीय और 38 विदेशी पर्यटकों ने नचिकेताताल क्षेत्र का भ्रमण किया। बेहतर सुविधाओं के विकास और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से यह स्थल उत्तरकाशी के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी पहचान मजबूत कर सकता है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, गंगोत्री से जगमोहन चंद और यमुनोत्री से जगत सिंह चौहान व पुरोला विधानसभा से डॉ. मनवीर सिंह विघाणा को जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं