Home » उत्तराखंड » उत्तरकाशी में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता,भूकंप का केंद्र विकासखंड भट्टवाडी के बसुंगा ग्राम सभा के जंगलों में

उत्तरकाशी में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता,भूकंप का केंद्र विकासखंड भट्टवाडी के बसुंगा ग्राम सभा के जंगलों में

44 Views

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शनिवार रात 8 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र विकासखंड भट्टवाडी के बसुंगा ग्राम सभा के जंगलों में बताया गया है, जबकि इसकी गहराई जमीन से लगभग 11 किलोमीटर नीचे होने की जानकारी सामने आई है। भूकंप के झटकों के बाद प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फिलहाल पूरे जनपद में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान की जानकारी जुटाने तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। आईआरएस के अधिकारियों और संबंधित विभागों को भी सतर्कता बरतने तथा पुलिस चौकियों, तहसीलों और अन्य संबंधित इकाइयों के माध्यम से स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

पर्यटन के क्षेत्र में उभर रहा ग्राम सभा पटुड़ी, दून स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव,ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं को मिला बल, ट्रेकिंग कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करीब से जाना पहाड़ी जीवन और स्थानीय संस्कृति