Home » उत्तराखण्ड » एनएच-34 पर रात में यातायात बंद, 21 अक्टूबर तक जारी रहेगा गड्ढा भरान कार्य

एनएच-34 पर रात में यातायात बंद, 21 अक्टूबर तक जारी रहेगा गड्ढा भरान कार्य

281 Views

उत्तरकाशी। गंगोत्री-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर गड्ढा भरान कार्य में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने रात्रिकालीन यातायात को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सभी सामान्य वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वहीं, सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।

प्रशासन के मुताबिक सड़क पर लगातार यातायात संचालित होने के कारण गड्ढा भरान कार्य प्रभावित हो रहा था। ऐसे में कार्य की गति बढ़ाने और निर्धारित समय में सड़क को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के लिए रात्रिकालीन यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि, मार्ग बंद रहने की अवधि में जीवन रक्षक वाहनों, आपातकालीन सेवा वाहनों तथा पुलिस एवं प्रशासन के वाहनों को आवश्यकतानुसार आवागमन की अनुमति रहेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित अवधि में गड्ढा भरान कार्य को तेजी से पूरा कर मार्ग को यातायात के लिए सुरक्षित और सुचारू बनाया जाए।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

पर्यटन के क्षेत्र में उभर रहा ग्राम सभा पटुड़ी, दून स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव,ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं को मिला बल, ट्रेकिंग कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करीब से जाना पहाड़ी जीवन और स्थानीय संस्कृति