Home » उत्तराखंड » कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि डीएम ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि डीएम ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान

173 Views

उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रामधुन एवं महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश की सुरक्षा और कृषि के महत्व को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ के संकल्प के साथ देश विकास और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

जिलाधिकारी ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनसे नशे से दूर रहने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा सत्य एवं ईमानदारी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post