Home » उत्तराखंड » जोशियाड़ा–मनेरा के बीच दौड़ेगी सिटी बस,छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को मिलेगी आवागमन की सुविधा; मनेरा बायपास पर स्ट्रीट लाइटें भी लगीं

जोशियाड़ा–मनेरा के बीच दौड़ेगी सिटी बस,छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को मिलेगी आवागमन की सुविधा; मनेरा बायपास पर स्ट्रीट लाइटें भी लगीं

217 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी। जोशियाड़ा एवं मनेरा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में लंबे समय से उठ रही सार्वजनिक परिवहन की मांग को देखते हुए जोशियाड़ा–मनेरा के बीच सिटी बस सेवा का संचालन 2 अक्टूबर 2026 से शुरू किया जा रहा है। सेवा का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

जनता की मांग के क्रम में शुरू होने वाली इस सिटी बस सेवा से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। बस सेवा शुरू होने से बाजार, स्कूल, अस्पताल समेत अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंच आसान होगी।

सभासद सुनीता नेगी का कहना है कि स्थानीय लोगों ने सिटी बस सेवा के लिये शुरू करने के लिये क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही परिवहन संबंधी जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया गया।

वहीं, मनेरा बायपास के भूस्खलन एवं भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और बिजली के पोल लगाए गए हैं। इससे रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले स्थानीय निवासियों और यात्रियों को अंधेरे से राहत मिलेगी। रोशनी की व्यवस्था होने से दुर्घटनाओं तथा जंगली जानवरों से जुड़े संभावित जोखिमों को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

क्षेत्र में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी पहल की जा रही है। नवरात्रों से वार्ड नंबर 08, जोशियाड़ा में कूड़ा फेंकने वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। इससे सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और कूड़ा फेंकने जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिटी बस सेवा, स्ट्रीट लाइट और प्रस्तावित सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को क्षेत्र में जनसुविधा, स्वच्छता और सुरक्षित आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post