Home » उत्तराखंड » विश्व रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

विश्व रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

14 Views

उत्तरकाशी। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में 12वीं बटालियन ITBP, मातली के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी डॉ. बी.एस. रावत ने रिबन काटकर किया।
शिविर का उद्देश्य आमजन एवं युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। शिविर में 14 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जबकि 35 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
रक्तदान के उपरांत प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी.एस. रावत ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में ब्लड बैंक इंचार्ज मनोज नौटियाल, टेक्निकल ऑफिसर ललित राणा, नर्सिंग अधिकारी कुलदीप सुमड़ी, नर्सिंग अधिकारी प्रदीप चौहान, हेमकांत नौटियाल सहित ब्लड बैंक एवं जिला चिकित्सालय की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post