Home » उत्तराखंड » कालिंदी पास में सफल हेली रेस्क्यू, 19 ट्रेकर्स-पोर्टर्स सुरक्षित निकाले गए दूसरे दिन भी मुस्तैदी से चला रेस्क्यू अभियान, सभी का स्वास्थ्य सामान्य

कालिंदी पास में सफल हेली रेस्क्यू, 19 ट्रेकर्स-पोर्टर्स सुरक्षित निकाले गए दूसरे दिन भी मुस्तैदी से चला रेस्क्यू अभियान, सभी का स्वास्थ्य सामान्य

215 Views

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रेकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया जा रहा हेली रेस्क्यू अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान कालिंदी पास क्षेत्र से कुल 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को कालिंदी पास क्षेत्र से 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया था। वहीं, 29 सितंबर 2026 को दूसरे दिन 8 और ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया।
हर्षिल हेलीपैड पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित रेस्क्यू से जुड़ी सभी एजेंसियां मौके पर मौजूद रहीं और अभियान की निगरानी करती रहीं।
हर्षिल पहुंचने के बाद सभी रेस्क्यू किए गए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया।
प्रशासन के अनुसार, कालिंदी पास क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान पूर्ण कर लिया गया है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post