Home » उत्तराखंड » चोरी की घटना का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ₹72 हजार नकद और चोरी की रकम से खरीदा iPhone 13 Pro बरामद

चोरी की घटना का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ₹72 हजार नकद और चोरी की रकम से खरीदा iPhone 13 Pro बरामद

141 Views

उत्तरकाशी। जनपद में चोरी की घटनाओं के त्वरित अनावरण को लेकर उत्तरकाशी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की एक घटना का मात्र आठ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹72 हजार नकद और चोरी की रकम से खरीदा गया iPhone 13 Pro बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली उत्तरकाशी में तहरीर देकर बताया कि उनकी जनपद मुख्यालय स्थित परचून की दुकान है। 12 सितंबर की रात दुकान बंद करने के बाद वह नकदी लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बातचीत में उलझाया और उनके बैग से ₹2 लाख की नकदी चोरी कर ली।
तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने तत्काल घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मैनुअल पुलिसिंग के जरिए संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने शिवम डबराल (21 वर्ष), पुत्र रोशन लाल डबराल, निवासी भैरव चौक, उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹72,000 नकद तथा चोरी की रकम से खरीदा गया iPhone 13 Pro, जिसकी कीमत करीब ₹75,000 बताई गई है, बरामद किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

विकास खंड डुंडा खटूखाल में बाघ का आतंक, बाल-बाल बचे दो युवक बाइक सवार युवकों पर बाघ ने किया हमला करने का प्रयास, मैक्स वाहन की वजह से बची जान — ग्रामीणों में दहशत आज दो युवक बच गए, कल कोई और बच पाएगा—यह जरूरी नहीं।

भेडू कु तमाशु पौराणिक मेले में उमड़ा जनसैलाब,आस्था का मेला • संस्कृति का संगम • नेताओं की मौजूदगी • चुनावी आहट ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान समेत जनपद के कई दिग्गज नेता पहुंचे, श्री सोमेश्वर देवता के दरबार में टेका माथा