Home » उत्तराखंड » भेडू कु तमाशु पौराणिक मेले में उमड़ा जनसैलाब,आस्था का मेला • संस्कृति का संगम • नेताओं की मौजूदगी • चुनावी आहट ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान समेत जनपद के कई दिग्गज नेता पहुंचे, श्री सोमेश्वर देवता के दरबार में टेका माथा

भेडू कु तमाशु पौराणिक मेले में उमड़ा जनसैलाब,आस्था का मेला • संस्कृति का संगम • नेताओं की मौजूदगी • चुनावी आहट ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान समेत जनपद के कई दिग्गज नेता पहुंचे, श्री सोमेश्वर देवता के दरबार में टेका माथा

202 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशीवरुणाघाटी स्थित ग्राम सभा ऊपरीकोट में आयोजित भेडू कु तमाशु के पौराणिक मेले में रविवार को आस्था, लोकसंस्कृति और राजनीति का अनोखा संगम देखने को मिला। मेले में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ा तो वहीं चुनावी आहट के बीच जनपद के कई दिग्गज नेताओं का भी जमघट नजर आया।

मेले में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, ब्लॉक प्रमुख डुण्डा राजदीप सिंह परमार, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, कांग्रेस नेता मनीष राणा समेत कई जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं। नेताओं ने श्री सोमेश्वर देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मेले में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय मुलाकात की। ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह, अपनत्व एवं आशीर्वाद के लिए आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पौराणिक मेले केवल धार्मिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि पहाड़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता की जीवंत पहचान हैं। इन परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने मेले के सफल, भव्य एवं पारंपरिक आयोजन के लिए ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों, मंदिर समिति, आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।
वहीं मेले में नेताओं की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों के बीच भी चर्चाओं का दौर चलता रहा। चुनाव नजदीक आते ही धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में राजनीतिक चेहरों की सक्रियता बढ़ने लगी है। ऐसे में भेडू कु तमाशु का यह मेला भी आस्था के साथ-साथ सियासी हलचल का गवाह बना।
मेले में धार्मिक आस्था के साथ पारंपरिक लोक संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का शानदार नजारा देखने को मिला। श्री सोमेश्वर देवता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

भेडू कु तमाशु पौराणिक मेले में उमड़ा जनसैलाब,आस्था का मेला • संस्कृति का संगम • नेताओं की मौजूदगी • चुनावी आहट ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान समेत जनपद के कई दिग्गज नेता पहुंचे, श्री सोमेश्वर देवता के दरबार में टेका माथा

उत्तरकाशी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह के दानपात्र का ताला तोड़कर 1,60,000 से अधिक की धनराशि चोरी पुलिस ने मात्र 05 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण, चोरी की गई ₹1.60 लाख से अधिक की धनराशि बरामद एसपी उत्तरकाशी द्वारा ₹2,500 तथा विश्वनाथ मंदिर के महन्त जी द्वारा पुलिस टीम को ₹11,000 के नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित