82 Views
उत्तरकाशी गोस्वामी गणेश दत्त विद्यालय में विश्व हिंदू हिंदू परिषद की स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें साधु सतों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया
उत्तरकाशी में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकजुटता, संस्कृति और सेवा कार्यों को लेकर संदेश दिया गया।
29 अगस्त 1964 को स्थापित विश्व हिंदू परिषद आज देशभर में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
उत्तरकाशी में भी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।





