Home » अपराध » उत्तरकाशी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह के दानपात्र का ताला तोड़कर 1,60,000 से अधिक की धनराशि चोरी पुलिस ने मात्र 05 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण, चोरी की गई ₹1.60 लाख से अधिक की धनराशि बरामद एसपी उत्तरकाशी द्वारा ₹2,500 तथा विश्वनाथ मंदिर के महन्त जी द्वारा पुलिस टीम को ₹11,000 के नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

उत्तरकाशी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह के दानपात्र का ताला तोड़कर 1,60,000 से अधिक की धनराशि चोरी पुलिस ने मात्र 05 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण, चोरी की गई ₹1.60 लाख से अधिक की धनराशि बरामद एसपी उत्तरकाशी द्वारा ₹2,500 तथा विश्वनाथ मंदिर के महन्त जी द्वारा पुलिस टीम को ₹11,000 के नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

187 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में चोरों के हौंसले इतने बुलन्द हो गये कि देवों के देव श्री काशी विश्वनाथ के मंदिर से ही दान पात्र से चोरी हो गई जो कोतवाली से ही लगा हुआ मंदिर की दिवारें है लेकिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में स्थित दानपात्र का ताला तोड़कर नगदी चोरी करने की घटना का पुलिस ने मात्र 05 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई ₹1,60,295 की नकदी, 1130 सिक्के एवं 680 नेपाली नोट भी बरामद किए गए हैं।
12 सितम्बर 2026 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के महन्त द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि बीती रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में स्थित दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी धनराशि चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय* द्वारा चोरी की घटना के त्वरित अनावरण एवं अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मामले के सफल खुलासे के लिए तत्काल कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की टीम का गठन किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक
जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र, मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन करते हुये आवश्यक कार्रवाई की, पुलिस की सक्रिय एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप मात्र 05 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शुभम नौटियाल को साल्ड बैण्ड, ज्ञानसू के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से दानपात्र से चोरी की गई ₹1,60,295 की नकदी, 1130 सिक्के एवं 680 नेपाली नोट बरामद किए गए हैं। अभियुक्त से सघन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

घटना का त्वरित एवं सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500 के नगद पारितोषिक से पुरस्कृत किया गया।
वहीं, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महन्त श्री अजय पुरी जी* द्वारा भी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम को ₹11,000 के नगद पुरस्कार* से सम्मानित किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलमोहन बिष्ट,उपनिरीक्षक विनोद पंवार,मुख्य आरक्षी गोविन्द गुसाईं ,आरक्षी रणजीत कुमार,आरक्षी दीपक चौहान,आरक्षी सुनील मैथाणी,आरक्षी गजेन्द्र,आरक्षी नीरज रावत (एसओजी)
,आरक्षी काशीष भट्ट (एसओजी),महिला आरक्षी लक्ष्मी आदि शामिल थे।

 

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

उत्तरकाशी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह के दानपात्र का ताला तोड़कर 1,60,000 से अधिक की धनराशि चोरी पुलिस ने मात्र 05 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण, चोरी की गई ₹1.60 लाख से अधिक की धनराशि बरामद एसपी उत्तरकाशी द्वारा ₹2,500 तथा विश्वनाथ मंदिर के महन्त जी द्वारा पुलिस टीम को ₹11,000 के नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित