Home » Uncategorized » पट्टी धनारी की ढुंगलधार ग्राम सभा की महिला को भालू ने हमला करके किया घायल

पट्टी धनारी की ढुंगलधार ग्राम सभा की महिला को भालू ने हमला करके किया घायल

2 Views

पति-पत्नी के अदम्य साहस ने भालू को वापस जाने पर किया मजबूर

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी विकासखंड डुंडा की दूरस्थ  ग्राम सभा ढुंगलधार  की एक पति-पत्नी खेतों में काम करते वक्त दो भालूऔ ने जान लेवा हमला कर दिया जिससे पत्नी के सिर पर भालू के नाखूनों से गम्भीर चोट आई है I
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा ढुंगलधार धनारी  की सुशीला देवी एवं उनके पति हेलम सिंह रावत अपने खेतों में धरोट मोवगा नामक तोक पर अपने छानियों के पास खेतों में देखभाल करने हेतु गए थे लेकिन उनके वहां पहुंचते ही कुछ मिनटो के बाद अचानक भालू ने हेलम सिंह पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जान बचाते हुए भाग गए तभी उनकी पत्नी सुशीला देवी पति के बचाव में आई  तो भालू ने उन पर ही हमला कर दिया लेकिन सुशीला देवी ने हिम्मत जुटाते भालू पर डंडे से पलटवार कर दिया भालू के चीखने की अवाज सुनकर झाड़ियों से दूसरा भालू भी आ गया जिसके साथ सुशीला देवी के पति ने डंडे से मुक़ाबला करते हुये दोनों भालूऔ को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया हलांकि की भालू के हमले में सुशीला देवी के सर पर गंभीर चोट आई है जिनको तत्काल जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाकर उनका उपचार किया गया उनकी हालत खतरे से बाहर बताइए जा रही है।
आखिरकार पति-पत्नी की बहादुरी से दोनों की जान बच गई। है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का आह्वान