Home » उत्तराखंड » जिला न्यायालय परिसर उत्तरकाशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। जिला जज मलिक मजहर सुल्तान ने ध्वजारोहण करते हुये दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

जिला न्यायालय परिसर उत्तरकाशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। जिला जज मलिक मजहर सुल्तान ने ध्वजारोहण करते हुये दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

263 Views

चैन सिंह असवाल सम्पादक
जिद्दी कलम
उत्तरकाशी
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर उत्तरकाशी में भी देश भक्ति का रंग खूब देखने को मिला। जिला जज मलिक मजहर सुल्तान ने ध्वजारोहण किया इस दौरान पुलिस ने राष्ट्रीय सलामी देते हुये न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिवक्ताओं कर्मचारियों व प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान का गायन करते हुये देश के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये तत्पश्चात जिला जज मलिक मजहर सुल्तान की अध्यक्षता में जिला जज्जी सभागार में अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं न्यायालय कर्मचारी गणों तथा प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग्य किया।
संगठन की ओरसे अधिवक्ता आशीष सेमवाल, जयप्रकाश नौटियाल, आनंद सिंह पवार ने अपने अपने बिचार रखे । अधिवक्ता अभय राज बिष्ट ने भारत की आजादी को रचना के माध्यम से प्रस्तुत किया तो वही महिला प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखें ।

कार्यक्रम में बार संघ के अध्यक्ष महावीर भट्ट ने भारत की स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों के इतिहास को दोहराते हुए सभी से बलिदानी अमर शहीदो के विचारो को आत्मसात करने को कहा ।
सचिन कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने संबोधन में सभी अमर शहीदों को याद करते हुए सभी से भारत की एकता और अखंडता को बरकरार रखना की अपील की उन्होंने कहा कि आज हम सब इस न्याय के मंदिर में जो जिस पद पर है वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करें न्यायलय में आये हर उस गरीब व्यक्ति को न्याय मिले जो जिसका हकदार है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज ने सभी देश प्रदेश और जनपद वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहां है कि यह स्वतंत्रता हमको देश के अमर सपूतो के बलिदान से मिली है इसको संभाले रखना हम सब का परम कर्तव्य है। पूरे विश्व में हमारे हिंदुस्तान की तरह कोई अन्य देश नहीं है इसलिए पूरे विश्व की नजर आज हिंदुस्तान पर टिकी है देश को बुरी नजरों से बचाना हम सब का कर्तव्य बन जाता है । जब ने एक कविता की दो लाइनों में सभी को एक बड़ा संदेश देते हुये कहा कि –
दरिया की कसम, मौजों की कसम, यह ताना-बाना बदलेगा,तू खुद को बदल, तू खुद को बदल, तब ही तो ज़माना बदलेगा!
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता पदम दत्त जोशी ने किया ।
कार्यक्रम मे सीजीएम अभय सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन जज ,न्यायिक मजिस्ट्रेट करिश्मा डंगवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री नौटियाल,डीजीसी फौजदारी प्रवीन सिंह पीएलवी राजेश रतूड़ी, चैन सिंह असवाल, प्रतिमा असवाल और न्यायलय के कर्मचारियो व प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

 

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, गंगोत्री से जगमोहन चंद और यमुनोत्री से जगत सिंह चौहान व पुरोला विधानसभा से डॉ. मनवीर सिंह विघाणा को जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं