Home » उत्तराखंड » स्वतंत्रता दिवस-2026 पर पुलिस अधीक्षक सहित 3 पुलिस अधिकारी एवं कर्मी होंगे सम्मानित पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को विशिष्ट कार्य हेतु “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड”, मुख्य आरक्षी बीना चौधरी को सेवा के आधार पर तथा आरक्षी लायवर सिंह को विशिष्ट कार्य हेतु “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर” से होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस-2026 पर पुलिस अधीक्षक सहित 3 पुलिस अधिकारी एवं कर्मी होंगे सम्मानित पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को विशिष्ट कार्य हेतु “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड”, मुख्य आरक्षी बीना चौधरी को सेवा के आधार पर तथा आरक्षी लायवर सिंह को विशिष्ट कार्य हेतु “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर” से होंगे सम्मानित

257 Views

चैन सिंह असवाल सम्पादक
जिद्दी कलम
उत्तरकाशी
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सहित उत्तरकाशी पुलिस के 3 अधिकारी एवं कर्मियों को “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क” से सम्मानित किया जाएगा।
कहा जाता है कि सेवा करते रहे मेवा की चिंता ना करें यही कहावत यहां पर चरितार्थ होती हुई नजर आती है।
उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय जिस तरह से अपनी सेवा में कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव से ओतप्रोत है उतनी ही कार्य के समर्पण भाव से भी उनकी कार्यशैली जनता के बीच चर्चाओं में रहती है। वर्तमान में निर्विघ्न चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा उनकी अहम उपलब्धि एक जीता जागता उदहारण है।
उत्तरकाशी पुलिस परिवार की ओर से एसपी उत्तरकाशी एवं सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां हमारे जनपद में पुलिस कर्मियों के लिए एक खुशी का पल है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, गंगोत्री से जगमोहन चंद और यमुनोत्री से जगत सिंह चौहान व पुरोला विधानसभा से डॉ. मनवीर सिंह विघाणा को जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं