Home » उत्तराखंड » धनारी में भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर

धनारी में भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर

111 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी विकासखंड डुंडा के दिवली गांव में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला करके घायल कर दिया जिसको प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया था लेकिन देर शाम घायल व्यक्ति को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दिवली पुजार गांव धनारी के शशि मोहन भट्ट अपनी दिनचर्या के अनुसार अपने बकरियां व पशुओं को चारन चुगान हेतु तिलोड नामक तोक में ले गया था लेकिन वहां पर झाड़ियों में छुपा भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया लेकिन शशि मोहन की बहादुरी और सहास के साथ भालू का मुकाबला करते हुए भालू को वापस जंगल में भगाने के लिए मजबूर कर दिया। घायल शशि मोहन भट्ट के पेट में भालू के नाखून से गंभीर चोटें आई है तथा अन्य कई जगह पर गंभीर घाव के साथ-साथ कई हड्डियों में फैक्चर भी पाया गया है जिसकी गंभीरता को देखते हुए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी द्वारा उन्हें उचित उपचार हेतु हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This