Home » उत्तराखंड » विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

122 Views

जिद्दी कलम उत्तरकाशी
चैन सिंह असवाल संपादक
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मातली में विधिक जागरूकता /साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिन कुमार सचिव जिला विधिक सेवा केंद्र उत्तरकाशी उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज एम एमसुल्तान ने दीप प्रज्वलित करते हुए तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ की गई स्थानीय लोगों ने जिला जज का स्वागत स्थानीय ढोल-दमाऊ से किया।
शिविर में सचिन कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा उपस्थित लोगो को बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 08 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उदेश्य लोगो में उदारता, सहानुभूति और निस्वार्थता भावना को विकसित करना है। इस अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को शांति के लिए अच्छाकरने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हेनरी डयूनेंट का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैँड के जेनेवा में हुआ था। हेनरी की बर्थ एनिवर्सरी की वजह के चलते 8 मई को पूरी दुनिया में रेड कॉस डे मनाया जाता है, पहली बार 1948में विश्व रेड कॉस दिवस मनाया गया था। विश्व रेड कॉस दिवस 2026 मानवता, करूणा और सेवा के महत्व की एक सशक्त याद दिलाता है। विश्व रेड कॉस दिवस 2026 की थीम “मानवता को जीवित रखना” है। यह दिन उन लाखों स्वयंसेवकों को समर्पित है जो निस्वार्थ भाव से जीवत बचाने और विश्व भर में पीड़ा कम करने के लिए काम करते है।
उक्त दिवस के अवसर पर मलिक मजहर सुल्तान माननीय जिला जज/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा उपस्थित विभिन्न विभागो से आये अधिकारीगणो , कर्मचारीगणो प्रधानाचार्य, शिक्षक / शिक्षिकाऐं, छात्र/ छात्राओ व अन्य लोगो को विश्व रेड कॉस दिवस के अवसर पर विस्तार से जानकारी दी गयी ।
जागरूकता शिविर में श्री मलिक मजहर सुल्तान माननीय जिला जज / अध्यक्ष, जिला उक्त विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी सचिन कुमार, सचिव जिला विधिक सेव प्राधिकरण उत्तरकाशी विमिन्न विभागो जैसे-स्वारथ्य विभमाग, समाज कल्याण, कृ्षि अधिकारी, उद्यान अधिकारी, ‘ कार्यालय कर्मचारीगण, पराविधिक कार्यकर्ता तथा ग्रामवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा अपने-अपने विभागो की स्कीमों की जानकारी दी गयी। साथ ही कषि विभाग द्वारा मेधावी छात्र/ छात्राओं के परिजनों को कुदाले, दरान्ती व अन्य कृषि उपकरण दिये गये।
उक्त विधिक जागरूकता शिविर में स्वास्थ्य विभाग डुण्डा द्वारा उपरिथत सभी लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरीत की गई।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post