Home » उत्तराखंड » गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चराण व पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चराण व पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

106 Views

जिद्दी उत्तरकाशी

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को वैदिक मंत्रोच्चराण पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 15 मिनट व यमुनोत्री धाम के कपाट ठीक दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। वहीं रविवार को दोनो धामों के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चराण व पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को कृतिका नक्षत्र कर्क लग्न व आयुष्मान योग में विधिवत मंत्रोचारण के साथ दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिंदी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए आज शुभ मुहूर्त को रवाना हुई। खरसाली में ग्रामीणों एवं लोक देवताओं की डोलियों ने यमुना जी की डोली को भावुक कर देने वाले माहौल से विदा किया। यमुनोत्री धाम में हवन,पूजा के बाद वैदिक मंत्रोचार व विधि विधान के साथ 12:35 पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

इधर रविवार सुबह मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। माँ गंगा की उत्सव डोली के गंगोत्री धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना,गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए।

गंगोत्री धाम कपाट उदघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री पहुंचे। जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की,और अखंड ज्योति के दर्शन किए। वहीं कपाट खुलने के अवसर पर देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी अखंड ज्योति के दर्शन किए ओर गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This