Home » उत्तराखंड » जयकारों के बीच मां गंगा की डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना, कल खुलेंगे कपाट

जयकारों के बीच मां गंगा की डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना, कल खुलेंगे कपाट

159 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी
चारधाम यात्रा की पावन परंपरा के तहत आज मां गंगा की उत्सव डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हो गई। डोली यात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं, पुजारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

डोली के प्रस्थान के अवसर पर मुखवा गांव में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारों के साथ डोली को विदाई दी। गंगोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कल निर्धारित शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This