चैन सिंह असवाल
जिद्दी कलम उत्तरकाशी
उत्तरकाशी न्यायालय में प्रातः 10:00 बजे तब अफरा-तफरी का माहौल देखा गया जब एक ईमेल के माध्यम से जिला न्यायालय उत्तरकाशी को बम से उड़ने की धमकी का प्रकरण सामने आया है धमकी में जिला न्यायालय जिला के न्यायाधीश के चेंबर को 12:15 पर 12 RDX आईडी से ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी गई थी
जिसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई है और पुलिस प्रशासन सूचना मिलते ही कोर्ट में पहुंचकर कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करवाया गया।
पुलिस प्रशासन ने कोर्ट परिसर तत्काल स्वच्छ अभियान शुरू किया लेकिन कोई भी आपत्तिजनक आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई लेकिन ईमेल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने देहरादून से बम निरोध टीम की मांग की और संभवत आज सांय 4 बजे या 5:00 बजे के बीच बामनिरोधकता पहुंचने की संभावना जताई जा रही है जिससे स्थिति का वास्तविक जानकारी मिल पाएगी।
