Home » उत्तराखण्ड » विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के मंदिरों में गैर हिंदू के प्रवेश हुआ वर्जित

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के मंदिरों में गैर हिंदू के प्रवेश हुआ वर्जित

295 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी
बड़ी खबर उत्तरकाशी से है जहां विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के मंदिरों में गैर हिंदू को प्रतिबंधित कर दिया गया है है रविवार को मन्दिर समिति के द्वारा बैठक बिठाकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया है उत्तराखंड सरकार के द्वारा हरीद्वार की हर की पैडी सहित कही धार्मिक स्थानों पर गैर हिन्दूओं का प्रवेश वर्जित किया गया है ओर कही धार्मिक संगठनों द्वारा बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में भी गैर हिंदू धर्म के लोगों को प्रतीबंधित करने की मांग उठ रही है ओर इसी बीच गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम में गैर हिन्दूओं का प्रवेश वर्जित कर दिया है
मन्दिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि रविवार को मन्दिर समिति की की बैठक में निर्णय लिया गया कि गंगोत्री धाम के मंदिरों में एवं गंगा घाटों पर गैर हिंदू का प्रवेश वर्जित रहेगा
हालांकि सचिव गंगोत्री मंदिर समिति सुरेश सेमवाल ने बताया कि सिक्ख धर्म के अनुयायी हमारे ही धर्म की एक शाखा है ओर उन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा
वहीं गंगोत्री विधानसभा विधायक सुरेश चौहान ने बताया कि उन्होंने मन्दिर समिति के निर्णय के बारे में सुना है पर कानून के हिसाब से जो प्रक्रिया है सरकार उसी के अनुसार निर्णय लेगी पर गंगोत्री समिति एक स्वतंत्र संस्था है

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मां चिंतापूर्णी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2026 धनारी फाइनल मुकाबला दिग्थोल और एनसीसी पटूडी के मध्य 07फरवरी को सम्पन्न। दिग्थोल विजेता और एनसीसी पटूडी रहे उपविजेता। उपविजेता टीम ने अपनी ट्रॉफी और पुरस्कार की धनराशि अपने आराध्य नागराज को किया भेंट।