Home » अपराध » कार दिलवाने के नाम पर एक लाख से अधिक की धोखाधडी के मामले में धरासू पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

कार दिलवाने के नाम पर एक लाख से अधिक की धोखाधडी के मामले में धरासू पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

142 Views

जिद्दी कलम -उत्तरकाशी

थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा कार दिलवाने के नाम पर धोखाधडी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। माह सितम्बर 2025 में एक व्यक्ति द्वारा थाना धरासू पर देहरादून निवासी मोहम्मद सैफी(जो गाडी क्रय-विक्रय का काम करता है) के विरुद्ध ऑल्टो कार दिलवाने के नाम पर एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मोहम्मद सैफी के विरुद्ध थाना धरासू पर भारतीय न्याय सहिंता की धारा 318(4) के अन्तर्गत धोखाधडी का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर एसएचओ धरासू की देखरेख में अपराध की विवेचना उ0नि0 बृजपाल सिंह, चौकी प्रभारी गेंवला के द्वारा संपादित की जा रही थी। मामले में विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अभियुक्त द्वारा नोटिस की शर्तों का पालन नहीं किया गया, विवेचना मे पुलिस को सहयोग प्रदान नही करने पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुये धरासू पुलिस की टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुये अभियुक्त मोहम्मद सैफी को आज 17.12.2025 ब्रह्मखाल बाजार से गिरफ्तार किया गया है। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मां चिंतापूर्णी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2026 धनारी फाइनल मुकाबला दिग्थोल और एनसीसी पटूडी के मध्य 07फरवरी को सम्पन्न। दिग्थोल विजेता और एनसीसी पटूडी रहे उपविजेता। उपविजेता टीम ने अपनी ट्रॉफी और पुरस्कार की धनराशि अपने आराध्य नागराज को किया भेंट।