Home » उत्तराखण्ड » आगामी 13 दिसंबर 2025 (द्वितीय शनिवार) को जिला न्यायालय उत्तरकाशी के साथ ही सिविल जज न्यायालय पुरोला एवं बड़कोट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

आगामी 13 दिसंबर 2025 (द्वितीय शनिवार) को जिला न्यायालय उत्तरकाशी के साथ ही सिविल जज न्यायालय पुरोला एवं बड़कोट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

430 Views

जिद्दी कलम -उत्तरकाशी

चैन सिंह असवाल (सम्पादक)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सचिन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर को जिला न्यायालय उत्तरकाशी तथा सिविल जज न्यायालय पुरोला एवं बड़कोट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक संज्ञेय/शमनीय वाद,धारा 138 एन.आई.एक्ट,बैंक वसूली वाद,मोटर दुर्घटना वाद, वैवाहिक वाद/परिवार न्यायालय वाद, मजदूरी विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, बिजली, पानी के बिल (अशमनीय मामलों को छोड़कर) वाद, राजस्व वाद (केवल जिला न्यायालय में लम्बित हो), अन्य दीवानी मामले, (किराया, सुखाधिकार,निषेधाज्ञा वाद,विशिष्ट अनुतोष सम्बन्धी वाद) आदि अन्य मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद निस्तारित करने के इच्छुक व्यक्ति को आगामी 12 दिसंबर तक अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करना होगा।

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों तथा अन्य सम्बंधित विभागों को उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर के सम्बंध में आम लोगों को अवगत कराने और इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, गंगोत्री से जगमोहन चंद और यमुनोत्री से जगत सिंह चौहान व पुरोला विधानसभा से डॉ. मनवीर सिंह विघाणा को जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं