Home » उत्तराखण्ड » विधान व पूजा-अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुये बन्द।

विधान व पूजा-अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुये बन्द।

437 Views

चैन सिंह असवाल (सम्पादक)

जिद्दी कलम उत्तरकाशी

माँ यमुना जी के उद्गम स्थल स्थित विश्व सुप्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज 23.10.2025 को भाईदूज के पावन पर्व में अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए । यमुनोत्री से पतित पावनी मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ व सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई।

शीतकाल में श्रद्धालु मां यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें।

इस वर्ष करीब 6.5 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा यमुनोत्री धाम पर दर्शन किये गये। चारधाम यात्रा-2025 में श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये गये।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मकर संक्रांति के पर्व पर मणिकर्णिका घाट पर लगाई हजारों श्रद्धालू ने आस्था की डुबकी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा देव डालियों व श्रद्धालू का हुजूम पुलिस प्रशासन की सुरक्षा वयवस्था नाकाफी गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के छात्र पहना रहे है व्यवस्थाओं को अमलीजामा।