Home » उत्तराखण्ड » विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए हुए बंद

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए हुए बंद

620 Views

चैन सिंह असवाल  (सम्पादक)
जिद्दी कलम

उत्तरकाशी

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शुभ मुहूर्त के अनुसार 11:36 पर वैदिक मंत्रोच्चार के लिए बंद कर दिए गए हैंगंगोत्री धाम में उपस्थित देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माँ गंगा की उत्सव डोली के दर्शन कर अभिषेक अर्चना पूजा में भाग लिया। कपाट बंद होने के बाद हर-हर गंगे जय मां गंगे के उद्घोष के साथ माँ गंगा की उत्सव को डोली में बिठाकर परम्परानुसार मुखवा गांव के लिए प्रस्थान हुई।
माँ गंगा की उत्सव डोली यात्रा लोक वाद्य यंत्रों एवं आर्मी बैंड की धुनों के साथ रवाना हुई। डोली यात्रा आज रात्रि में चंडी देवी मंदिर मार्कण्डेय पुरी में प्रवास करेगी। तथा सोमेश्वर देवता की अगवानी में माँ गंगा की डोली यात्रा मुखबा पहुंचेंगी। जहां पर उत्सव प्रतिमा को शीतकाल के लिए गंगा मंदिर में विराजमान किया जाएगा। शीतकाल में श्रद्धालु मुखवा स्थित गंगा मंदिर में माँ गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, गंगोत्री से जगमोहन चंद और यमुनोत्री से जगत सिंह चौहान व पुरोला विधानसभा से डॉ. मनवीर सिंह विघाणा को जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं