Home » उत्तराखण्ड » महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर काशी की नगरी हुईं शिवमय। शिव की बारात में उमड़े हजारों शिव भक्त।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर काशी की नगरी हुईं शिवमय। शिव की बारात में उमड़े हजारों शिव भक्त।

28 Views

चैन सिंह असवाल
जिद्दी कलम उत्तरकाशी

महाशिवरात्रि के पावन पर पर भोले बाबा की नगरी उत्तरकाशी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा प्रातः 3:00 बजे से ही शिव भक्त जलाभिषेक के लिये लाइन में खड़े हो गए थे और दिनभर विश्वनाथ मन्दिर में जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।
शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को फूल मालाओं तथा रंग-बिरंगे लाइटों से खूब सजाया गया जहां पर शिव भक्त भोले बाबा के चरणों में अपनी और अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करते रहे।
दिन 12:00 बजे शिव बारात निकाली गई जो मुख्य बाजार से होते हुए भैरव चौक से शिव मंदिर में पहुंची जिसमें हजारों शिव भक्तों ने भाग लिया शिव बारात में मुख्य आकर्षण का केंद्र नंदी पर सवार शिव जी और पालकी पर विराजमान पार्वती माता और बारात में शामिल नाना प्रकार के शिवगण और दूरदराज से स्थानीय लोग रासू तांदी नृत्य करते हुये आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर सनातनी तो क्या विदेशी भी अपने को नहीं रोक पाए और महाशिवरात्रि के पर्व पर प्राचीन गोपेश्वर मंदिर में आकर भगवान के दर्शन किये ।

इस अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद रही जनपद के प्रमुख मंदिरों, शिवालयों एवं संवेदनशील स्थलों
पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनात की गई थी मंदिर परिसरों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, पार्किंग स्थलों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरती जा रही थी सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन के साथ नदी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ SDRF, फायर एवं अन्य आपदा दल तैनात हैं

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मां चिंतापूर्णी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2026 धनारी फाइनल मुकाबला दिग्थोल और एनसीसी पटूडी के मध्य 07फरवरी को सम्पन्न। दिग्थोल विजेता और एनसीसी पटूडी रहे उपविजेता। उपविजेता टीम ने अपनी ट्रॉफी और पुरस्कार की धनराशि अपने आराध्य नागराज को किया भेंट।