Home » उत्तरकाशी » प्रयागराज महाकुंभ के बाद अब चार धामों में भी गैर हिंदू के आगमन पर प्रतिबंध की उठ रही है मांग

प्रयागराज महाकुंभ के बाद अब चार धामों में भी गैर हिंदू के आगमन पर प्रतिबंध की उठ रही है मांग

343 Views

उत्तराखंड की डेमोग्राफी बड़ी तीव्रता से बदल रही है और स्थानीय लोगों के हाथ से रोजगार के साधन भी दूर जाते नजर आ रहे हैं तथा अब प्रयागराज महाकुंभ के बाद विश्व प्रसिद्ध चार धामों में केदारनाथ धाम चार में भी गैर हिंदू के आगमन पर प्रतिबंध की मांग उठ रही है केदारनाथ क्षेत्र की भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कुछ गैर हिंदू केदारनाथ धाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के केदारनाथ क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आशा नौटियाल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्थानीय कारोबारियों, होटल-ढाबा संचालकों और घोड़ा खच्चर संचालकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि कुछ लोग केदारनाथ क्षेत्र में मांस और शराब आदि पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे लोगों के केदारनाथ क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठाई।

आशा नौटियाल ने कहा कि वह केदारनाथ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं और उनके संज्ञान में भी लगातार इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।

आशा नौटियाल ने कहा कि कोई गैर हिंदू यदि यहां शराब और मांस पहुंचाने का काम कर रहा है तो साफ है कि वह केदारनाथ धाम को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। ऐसे में इस तरह के लोगों के केदारनाथ क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाए जाने की जरूरत है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मां चिंतापूर्णी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2026 धनारी फाइनल मुकाबला दिग्थोल और एनसीसी पटूडी के मध्य 07फरवरी को सम्पन्न। दिग्थोल विजेता और एनसीसी पटूडी रहे उपविजेता। उपविजेता टीम ने अपनी ट्रॉफी और पुरस्कार की धनराशि अपने आराध्य नागराज को किया भेंट।