Home » उत्तरकाशी » शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में शराब पिलाने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में शराब पिलाने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

287 Views

उत्तराखंड में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा व्लाॅक का उडरी गांव के लोगों ने एक अच्छी पहल की है जिसके तहत ग्राम वासियों ने शराब प्रतिबंध को लेकर मीटिंग रखी ग्राम प्रधान भागचंद विष्ट एवं महिला मंगल दल युवा मंगल दल ग्रामवासियों ने एक बैठक का आयोजन कर
शादी विवाह एवं चूडाक्रम संस्कार आदि कार्यक्रम मे शराब पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पास किया जिसके अन्तर्गत कोई भी परिवार या व्यक्ति विशेष अपने घर के शादी विवाह एवं चूडाक्रम संस्कार आदि कार्यक्रम में शराब नही वितरित करेगा अगर किसी भी परिवार विवाह एवं चूडाक्रम संस्कार कार्यक्रम मे शराब के सेवन की शिकायत मिलती है तो उसके कार्यक्रम में कोई भी ग्रामवासी शमिल नही होगा तथा परिवार पर 50000 हजार रु जुर्माना दण्ड के रुप मे लगेगा। तथा उक्त दण्डित परिवार ग्रामवासियो के किसी भी कार्यक्रमों में शामिल नही होगा शराब पीना स्वास्थ्य एवं समाज के लिए हानिकारक है जिसके कारण पूर्व मे गांव के शादी समारोह मे जब- जब भी लोगों को शराब वितरित की गई थी तब- तब लोगों मे लड़ाई झगड़ा आदि हुआ है जिससे ग्रामसभा मे डर का माहोल उत्पन हुआ था जिसके कारण आने वाली पीढ़ी के भविष्य तथा नौजवानो की पीड़ा समाज के हित मे यह निर्णय लिया गया है जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है I

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मां चिंतापूर्णी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2026 धनारी फाइनल मुकाबला दिग्थोल और एनसीसी पटूडी के मध्य 07फरवरी को सम्पन्न। दिग्थोल विजेता और एनसीसी पटूडी रहे उपविजेता। उपविजेता टीम ने अपनी ट्रॉफी और पुरस्कार की धनराशि अपने आराध्य नागराज को किया भेंट।