Home » उत्तरकाशी » बड़कोट व खरादी में पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।

बड़कोट व खरादी में पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।

230 Views

अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत पारदर्शी चुनाव तथा आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से लगातार सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल रही है। आज 02.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक बड़कोट संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस, PAC व ITBP द्वारा नगरपालिका बड़कोट व खरादी मे फ्लैगमार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान फोर्स द्वारा आम जनता से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी एवं जनता को पारदर्शी, भयमुक्त चुनाव तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का आह्वान