Home » देश » चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, सरकार ने कर ली तैयारी

चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, सरकार ने कर ली तैयारी

379 Views

चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, सरकार ने कर ली तैयारी
संशोधन कानून को देश में लागू कर सकती है. इसकी तमाम तैयारियां कर ली गई है. आचार संहिता लागू होने से पहले इसे नोटिफाई किया जा सकता है. सरकार ने एक वेब पोर्टल भी बनाया है, जहां तीन पड़ोसी मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले लोग अपना रजिस्टर कर पाएंगे।
नागरिकता संशोधन कानून को संसद से पारित हुए कमोबेस पांच साल बीत चुके हैं. अब केंद्र सरकार आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले इसे देश में लागू कर सकती है. सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि तमाम तैयारियां कर ली गई हैं और आचार संहिता से पहले इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है.

गृह मंत्री अमित शाह भी अपने चुनावी भाषणों में नागरिकता संशोधन कानून या CAA को लागू करने की बात कर चुके हैं. उन्होंने ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा. इस कानून के तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है

 

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का आह्वान