Home » उत्तराखंड » विकासखंड डुण्डा में युवा कल्याण महोत्सव का आयोजन, लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विकासखंड डुण्डा में युवा कल्याण महोत्सव का आयोजन, लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

565 Views

जिद्दी कलम
विकासखंड स्तर पर युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग की ओर से युवा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, कनिष्ठ प्रमुख गोपाल अवस्थी तथा युवा कल्याण अधिकारी (क्षेत्रीय) प्रवेश पैन्यूली ने दीप प्रज्वलित कर किया।
महोत्सव में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता, सामूहिक लोकगीत गायन, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
इस अवसर पर डुण्डा ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक, उच्च प्राथमिक एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, युवा कल्याण टीम तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और स्थानीय लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में जयप्रकाश नौटियाल, शोभा महाजन, गणेश गोदियाल, मोनिका असवाल तथा अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। अतिथियों में जिला कल्याण से जुड़े प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश भंडारी (प्रवक्ता) एवं शंकर गोपाला ने किया। आयोजन में विनोद भंडारी, मुकुल नेगी, धरती चंद रमोला और अंजलि नौटियाल सहित युवा कल्याण विभाग की टीम का सहयोग रहा।
महोत्सव का उद्देश्य नवयुवकों का नशे की ओर बढ़ती प्रवृति को रोकना,युवाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, लोक परंपराओं का संरक्षण करना तथा विद्यार्थियों को अपनी कला और कौशल प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना रहा।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

पीपली धनारी में 10 नवंबर से होगा भव्य श्रीराम कथा का आयोजन, हनुमान ध्वज स्थापित, राष्ट्रीय संत गोपाल मणि जी के श्रीमुख से श्रद्धालु करेंगे श्रीराम कथा का रसपान, जनकल्याण और राष्ट्र कल्याण के उद्देश्य से हो रहा आयोजन