Home » उत्तराखण्ड » उत्तरकाशी के तुनालका गांव में भालू के हमले में युवक की दर्दनाक मौत।

उत्तरकाशी के तुनालका गांव में भालू के हमले में युवक की दर्दनाक मौत।

455 Views

उत्तरकाशी नौगांव प्रखंड के तुनालका गांव एक व्यक्ति भालू के हमले से जान बचाते-बचाते पहाड़ी से गिर गया जिससे घटनास्थल पर उस व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति
अपने पशु को चुगाने के लिए नायुकातौक गए थे कि अचानक 12:00 के करीब भालू ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह अपनी जान को बचाने के लिए भाग रहे थे अचानक उनका पै‌र पहाड़ी से फिसलने से 200 मी गहरी खाई में जा गिरा जिससे सिर में भारी गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर मौत हो गई सड़क पर काम कर रहे मजदूरों के द्वारा तुनालका गांव एवं पुलिस को जानकारी दी गई जिससे पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उसे मृतक घोषित किया गया जिसकी पहचान जनक सिंह पुत्र भरत सिंह उम्र 58 निवासी तुनालका गाव के रूप में हुई है जनक सिंह अपने पीछे पीछे दो पुत्र और एक पत्नी को छोड़कर चला गया जिससे गांव में शोक की लहर छा गई मृतक जनक सिंह को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस के साथ पंचनामा भरने के बाद मृतक को परिजनों को सौपा गया जिसका अंतिम संस्कार बुधवार को यमुना तट पर किया जायेगा।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

पीपली धनारी में 10 नवंबर से होगा भव्य श्रीराम कथा का आयोजन, हनुमान ध्वज स्थापित, राष्ट्रीय संत गोपाल मणि जी के श्रीमुख से श्रद्धालु करेंगे श्रीराम कथा का रसपान, जनकल्याण और राष्ट्र कल्याण के उद्देश्य से हो रहा आयोजन