Home » Uncategorized » तहसील बड़कोट अन्तर्गत ग्राम कोटि ठकराल में 02 मंजिला भवन में लगी ,आग में एक 03 माह बालिका की जलकर मुत्यु हुई

तहसील बड़कोट अन्तर्गत ग्राम कोटि ठकराल में 02 मंजिला भवन में लगी ,आग में एक 03 माह बालिका की जलकर मुत्यु हुई

270 Views

जिद्दी कलम-उत्तरकाशी
चैन सिंह असवाल (सम्पादक)

उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार तहसील बड़कोट अन्तर्गत ग्राम कोटि ठकराल राजस्व निरीक्षक चपटाड़ी द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार आज दिनांक-21.220 को तहसील बड़कोट अन्तर्गत ग्राम कोटि ठकराल में समय लगभग सायं 07:00 बजे स्थान लसरी नामे तोक में शैलेन्द्र सिंह चौहान पुत्र गोबर सिंह के 02 मंजिला भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है, स्चना प्राप्त होने पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा तत्काल राजस्व टीम/ फायर सर्विस पुलिस टीम मय उपकरण सहित घटना स्थ्ल हेतु रवाना किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया है कि 02 मंजिला भवन में नेपाल मूल निवासरत थे जिसमें एक 03 माह बालिका नेपाली की जलकर मुत्यु हुई एवं भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अतिरिक्त भवन में रखा खाद्यान्न बिस्तर बर्तन आदि सामग्री जलकर नष्ट हुई है। अन्य कोई पशुहानि नहीं हुई है। सथानीय लोगों द्वारा उक्त आग पर पूर्ण रूप से काबू किया गया है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post