Home » उत्तराखंड » जिला जज के साथ डीएम,एसपी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार नई टिहरी का संयुक्त निरीक्षण।

जिला जज के साथ डीएम,एसपी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार नई टिहरी का संयुक्त निरीक्षण।

460 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी, 17 सितम्बर 2025

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों और मॉडल प्रिजन मैनुअल 2016 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी की ओर से बुधवार को जिला कारागार नई टिहरी में विशेष निरीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तरकाशी जनपद से संबंधित निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श और कानूनी साक्षरता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
निरीक्षण टीम में जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जेल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि सिद्ध दोष बंदियों की अपील समय पर संबंधित न्यायालयों में भेजी जाए। वहीं उत्तरकाशी से संबंधित अधिकांश बंदियों ने बताया कि उनके पास पहले से विधिक सहायता एवं अधिवक्ता उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों, जेल अधीक्षक जिला कारागार नई टिहरी, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल उत्तरकाशी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

 

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post