Home » उत्तरकाशी » मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अधिकारी नहीं कर रहे हैं अमल

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अधिकारी नहीं कर रहे हैं अमल

769 Views

उत्तराखंड मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से याद दिलाए उनकी ही घोषणा।

ग्रामीण ने किया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बहिष्कार का ऐलान
“रोड नहीं तो वोट नही”

उत्तरकाशी के धनारी पट्टी में पटूडी तथा ढूंगलधार ग्राम सभा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करते हुए कहा कि “रोड नहीं तो वोट नहीं” का ऐलान किया है और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी उत्तरकाशी के माध्यम से एक ज्ञापन देकर उनके द्वारा ही की गई घोषणा को याद दिलाते हुए कहा कि”रोड नहीं तो वोट नहीं” ” मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं तो वोट नहीं”

आपको बता तो चलें कि वर्ष 2023 में उत्तरकाशी रामलीला मैदान से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पटूडी सेम मुखेम मोटर मार्ग की घोषणा करते हुए जनता को आस्वतः किया था कि उत्तराखंड के पांचवें धाम में पटूडी सेम मुखेम मोटर मार्ग निर्माण किया जाएगा जाएगा लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा तो कोरी साबित होती नजर नजर आ रही है जिसे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है तथा मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर लोगों का विश्वास उठ रहा हैं जिस कारण उक्त ग्राम सभाओं ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करते हुए कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं ज्ञात हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी ग्राम वासियों के द्वारा चुनाव बहिष्कार किया गया था लेकिन प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र उक्त मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल किया जाएगा और मोटर मार्ग का निर्माण शुरू किया जाएगा लेकिन वर्तमान की स्थिति में ग्रामीण अपने आप को ठगे से महसूस कर रहे हैं वंही उपरोक्त ग्राम सभा में मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी तक नहीं है जिससे उनको भारी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है शासन प्रशासन की बेरुखी से आज उपरोक्त दोनों ग्राम सभाओं से बड़े जोरों से पलायन हो रहा है लेकिन सरकार की गांव चलो की नीति पर भी प्रश्न चिन्ह लगता नजर आ रहा है
मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी के संबंध में ग्रामीणों ने कई बार शासन और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन हालात जस के तस हैI

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post