Home » उत्तराखंड » गंगोत्री से गौमुख तक सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी ने लिया जायजा दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों का बढ़ाया मनोबल, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

गंगोत्री से गौमुख तक सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी ने लिया जायजा दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों का बढ़ाया मनोबल, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

297 Views

उत्तरकाशी, 6 अक्टूबर। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड डॉ. वी. मुरुगेशन ने गंगोत्री धाम से गौमुख ट्रैक तक पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
गंगोत्री धाम में उन्होंने पुलिस चौकी, पार्किंग, यातायात, भीड़ प्रबंधन, नदी घाटों की सुरक्षा तथा सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं कतारबद्ध दर्शन कराने तथा पुलिस द्वारा विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इसके बाद गौमुख ट्रैक स्थित भोजवासा पुलिस चौकी का निरीक्षण कर उन्होंने दुर्गम परिस्थितियों में तैनात पुलिस एवं एसडीआरएफ जवानों की सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा उनका मनोबल बढ़ाया। एडीजी ने ट्रैकर्स, पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता, नियमित निगरानी और त्वरित रेस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने गौमुख ट्रैक पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित एजेंसियों के साथ तत्काल समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
एडीजी ने कहा कि चारधाम एवं गौमुख जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा बेहतर पुलिस व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, प्रभारी चौकी गंगोत्री प्रमोद उनियाल, एसडीआरएफ के वीरेंद्र पंवार सहित पुलिस एवं एसडीआरएफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post