Home » उत्तराखण्ड » उत्तरकाशी में कल ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, CM धामी की मौजूदगी में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

उत्तरकाशी में कल ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, CM धामी की मौजूदगी में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

333 Views

उत्तरकाशी में कल ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, CM धामी की मौजूदगी में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’
उत्तरकाशी, 06 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को रामलीला मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिभाग करने का प्रस्ताव है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में सेवा ज्योति यात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत, रंगोली सहित विभिन्न आयोजन होंगे। इस दौरान नागरिक ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां समयबद्ध एवं आपसी समन्वय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जिले में सेवा, सुशासन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post