Home » उत्तराखंड » उत्तरकाशी बड़ेथी-तेखला मार्ग चौड़ीकरण में तेजी के निर्देश, यूटिलिटी शिफ्टिंग समयबद्ध करने को कहा

उत्तरकाशी बड़ेथी-तेखला मार्ग चौड़ीकरण में तेजी के निर्देश, यूटिलिटी शिफ्टिंग समयबद्ध करने को कहा

172 Views

उत्तरकाशी। चारधाम ऑलवेदर रोड के अंतर्गत उत्तरकाशी से गंगोत्री तक चौड़ीकरण कार्य के पैकेज-5 में बड़ेथी से तेखला तक चल रहे बीआरओ के कार्यों की जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति और चौड़ीकरण से प्रभावित यूटिलिटी शिफ्टिंग की स्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने पेयजल लाइनों, विद्युत पोल और संचार केबल की शिफ्टिंग से संबंधित समस्याओं को समयबद्ध तरीके से दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने बीआरओ अधिकारियों को विद्युत, जल संस्थान, वन विभाग और नगरपालिका के अधिकारियों के साथ समन्वय कर चौड़ीकरण से प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माण क्षेत्र में यातायात प्रबंधन और पर्यावरण सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, यूटिलिटी शिफ्टिंग के दौरान स्थानीय नागरिकों को पेयजल और विद्युत आपूर्ति में परेशानी न हो, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में बीआरओ प्रतिनिधियों ने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों से अनापत्ति और हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
बैठक में कमांडर बीआरओ राज किशोर, डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एलसी रमोला, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल मनोज गुसाईं सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post